चाणक्य नीति:दुष्ट राजा की सेवा से मन को होता है कष्ट
1.ऐसा व्यक्ति अविश्वसनीय होता है जो क्रुद्ध होने पर सारे भेद देता है। ऐसा व्यक्ति कदापि मित्रता के योग्य नहीं होता है। ऐसा व्यक्ति निकृष्ट श्रेणी का होता है और जो भी ऐसे व्यक्ति को मित्र बनाता है वह सदैव धोखा ही खाता है।
2.पार्थिव अग्नि की ज्वाला से भी अधिक दग्ध करने वाली मन की अग्नि होती है, और वह मन और शरीर दोनों को भस्म कर देती है। पत्नी के वियोग का अग्नि मनुष्य को जलाने वाली होती है, विशेषकर वृद्धावस्था में मिलने वाला यह दर्द अधिक कष्टकारी होता है।
3.अपमान की अग्नि मनुष्य को दग्ध कर देती है। विशेषकर बंधु-बांधवों द्वारा किया गया अपमान तो दिल को जलाकर ही रख देता है। इसी प्रकार कर्जा न अदा न कर पाने की चिंता भी मनुष्य को जलाती है। इसी प्रकार कर्जा अदा न कर पाने की चिंता भी मनुष्य को जलाती है।
4.दुष्ट राजा की सेवा, दरिद्रों और मूर्खों की सभा से भी जो अपमान होता है वह शरीर को जलाता है।
Filed under: Deepak bharatdeep, Hindi Darshan, Hindi friends, Hindi vews, Hindu darshan, bharat, chanakya, chankya, deshbord, global dashboard, hindi Personal, hindi adhyatm, hindi bharat, hindi bhasha, hindi blogging, hindi duniya, hindi internet, hindi megzine, hindi samachar, hindi shabd, hindi thinking, hindu dharm, web bhasakar, web dunia, web duniya, web jagaran, web nai duniya, आध्यात्म, आलेख, कला, समाज, सूचना, हिंदी पत्रिका