चाणक्य नीति:प्रेम में चालाकी करने वाले सुखी
१. नीच प्रवृति के लोग दूसरों के दिलों को चोट पहुचाने वाले मर्मभेदी वचन बोलते हैं, दूसरों की बुराई करने में खुश होते हैं। अपने वचनों द्वारा से कभी-कभी अपने ही वचनों द्वारा बिछाए जाल में स्वयं ही घिर जाते हैं और उसी तरह नष्ट हो जाते हैं जिस तरह रेत की टीले के भीतर बांबी समझकर सांप घुस जाता है और फिर दम घुटने से उसकी मौत हो जाती है।
2.ऐसा धन जो अत्यंत पीडा, धर्म त्यागने और बैरियों के शरण में जाने से मिलता है, वह स्वीकार नहीं करना चाहिए।
3.जो बात बीत गयी उसका सोच नहीं करना चाहिए। समझदार लोग भविष्य की भी चिंता नहीं करते और केवल वर्तमान पर ही विचार करते हैं।
4. हृदय में प्रीति रखने वाले लोगों को ही दुःख झेलने पड़ते हैं। प्रीति सुख का कारण है तो भय का भी। अतएव प्रीति में चालाकी रखने वाले लोग ही सुखी होते हैं।
Filed under: Deepak bharatdeep, Hindi Darshan, Hindi Education, Hindu culture, Hindu darshan, bharat, chanakya, chankya, global dashboard, hindi adhyatm, hindi astha, hindi bhasha, hindi gyan, hindi internet, hindu dharm, web bhasakar, web dunia, web duniya, web jagaran, web nai duniya, आलेख, समाज, हिंदी पत्रिका
अच्छे विचार प्रेषित किए है।