बाप-बेटे का होता झगडा-हास्य कविता
एक आदमी ने दूसरे से पूछा
”क्या टीवी पर सास-बहु के सीरियल से
तुम्हारी माँ-और पत्नी के बीच भी
कभी झगडा होता
दूसरे ने जवाब दिया
”घर में हैं दो ही टीवी
मेरी पत्नी और माँ ही
बैठकर देखती
दोनों के पसंद
अलग-अलग धारावाहिक
मुझे और पिताजी को तो
कभी भी अपनी पसंद का धारावाहिक
देखना कहाँ नसीब होता
शोर से दूर तीसरे कमरे में
अपने पिताजी के पास बैठता
इस वजह से सास-बहु का तो नहीं
हम बाप-बेटे के ही बीच
रोज किसी बात पर झगडा होता
———————————-
Filed under: Blogroll, Deepak bharatdeep, Hindi Education, Hindi friends, Hindi poem, Hindi shayri, Hindi writing, anubhuti, bharat, global dashboard, hasya kavita, hasya vyangy, hindi Personal, hindi bharat, hindi bhasha, hindi blogging, hindi kavita, hindi megzine, hindi sanskar, hindi sant, hindi shabd, hindi vyangy, web bhasakar, web dunia, web duniya, web jagaran, web nai duniya, अनुभूति, कला, व्यंग्य, समाज, हास्य, हास्य आलेख, हास्य कविता, हास्य-व्यंग्य, हिंदी पत्रिका