इस ब्लोग के बारे में भ्रामक प्रचार से सावधान रहें
इस ब्लोगhttp://rajdpk.wordpress.com के समस्त पाठकों को सूचित किया जाता है की कतिपय लोग किन्हीं लोगों तथाकथित रूप से सम्मान देने के नाम पर इसकी रेटिंग १० अंक में से पांच प्रदर्शित कर रहे है। इस सबंध में समस्त पाठकों को सूचित किया जाता है कि इस ब्लोग के संबंध में किसी भी अन्य व्यक्ति या संस्था के समक्ष यह ब्लोग इसके लेखक एवं संपादक द्वारा नहीं प्रस्तुत किया गया। इस ब्लोग के लेखक संपादक के ११ अन्य ब्लोग भी हैं जिन पर इससे अधिक लिखा गया है। कुछ मित्रों ने मुझे इस संबंध में अपनी निराशाजनक भावनाओं से अवगत कराया उन्हें सूचित किया जाता है कि वह किसी भ्रामक प्रचार से बचें। लेखक संपादक का उद्देश्य बिना किसी प्रयोजन के लिखने के अलावा और कुछ नहीं है, और कतिपय लोग या संस्थाएं यह कर रहे हैं तो उनके अपने निहित स्वार्थ हैं और उनसे हमारा कोई लेना-देना नहीं है। समय आने पर उनके बारे में भी विचार व्यक्त किये जायेंगे।
अन्य सभी सहृदय ब्लोग लेखकों से निवेदन है कि विजेताओं को बधाई देते समय इस ब्लोग का उल्लेख न करें क्योंकि इसमें ऐसी धार्मिक सामग्री भी है जो पठनीय है और उनका मूल्यांकन असंभव है और कुछ लोगों को इससे मानसिक संताप भी हो सकता है। साथ ही निवेदन है कि किसी भी विजेता या निर्णायक के बारे में इस ब्लोग को लेकर कोई प्रतिकूल टिप्पणी भी न करें क्योंकि लेखक एवं संपादक का मानना है कि ऐसा विवाद मन को कलुषित करता है जो हमारे लिखने-पढ़ने के उद्देश्य के विपरीत है। यह सूचना अपने सहृदय साथी ब्लोगर और पाठको की चिंता को देखते हुए जारी की गयी है. अगर कोई सहृदय ब्लोग इस बारे में त्रुटी से छापता है तो उस पर आप को प्रतिकूल टिपण्णी न करें. उन्हें बडे विनम्रता के साथ लेखक व संपादक द्वारा सूचित किया जायेगा.
मेरे अन्य ब्लोग
http://dpkraj.blogspot.com
http://ananraj.blogspot.com
http://rajlekh.blogspot.com
http://deepkraj.blogspot.com
http://teradeepak.blogspot.com
http://deepakbapukahin.wordpress.com
http://rajlekh.wordpress.com
http://deepakraj.wordpress.com
http://dpkraj.wordpress.com
दीपक भारतदीप
Filed under: Hindi Education, Hindi friends, hindi blogging, hindi gyan, hindi megzine, web bhasakar, web dunia, web duniya, अभिव्यक्ति, प्रचार, सूचना, हिंदी