इस ब्लोग के बारे में सार्वजनिक सूचना
अपने सभी मित्रों को सूचित करता हूँ कि मेरा यह ब्लोग http://rajdpk.wordpresss.com किन्हीं लोगों द्वारा किसी सम्मान में त्रुटि से रेटिंग के लिए शामिल कर लिया गया था. आज एक विद्वान सज्जन के ब्लोग पर एक मैंने एक पोस्ट देखी. पोस्ट में उस सम्मान के विजेता को बधाई देते हुए अन्य ब्लोग की रेटिंग भी दी गयी है, जिसमें यह ब्लोग भी दिखाया गया है. चूंकि मैंने इस पर आपति उठायी तो इसके निर्णायक ने अपने लेखों और टिप्पणियों में सूचित किया कि मेरा यह ब्लोग गलती से रेटिंग में चला गया था क्योंकि इस ब्लोग पर मैंने कुछ खास नहीं लिखा था और जिन पर लिखता उन पर उनकी नजर ही नहीं गयी और इसके लिए कुछ अन्य ब्लोगों पर टिप्पणियाँ कर वह खेद प्रकट कर चुके कर चुके हैं. अत आपसे निवेदन है इस सूचना से अवगत हों एवं विजेताओं को बधाई देते हुए इस ब्लोग का उल्लेख न करें, क्योंकि यह ब्लोग विभिन्न फोरमों पर पंजीकृत हुए ही दो माह से अधिक समय नहीं हुआ है.
मुझे आशा है सहृदय सज्जन इस पर ध्यान देंगे और मुझे अपमानित अनुभव नहीं करने देंगे. मुझे खेद है कि एक निर्णायक की कमेन्ट भी वहाँ थी पर उन्होने यह जानकारी उन सहृदय विद्वान सज्जन जिनका मैं खुद भी सम्मान करता हूँ के ब्लोग पर नहीं रखी. इस तरह की चालाकियों के प्रतिकार करने के उद्देश्य से बाध्य होकर मुझे यह सार्वजनिक सूचना जारी करना पड़ रही है.
मैंने इस मामले में अनेक पोस्टें डालीं है और एक वरिष्ठ ब्लोगर के आग्रह पर इस विवाद से दूर हो गया.
मेरे अपने सामान्य पाठको से भी निवेदन है कि मैंने कहीं भी अपना यह ब्लोग नहीं भेजा था और उन्हें इस सब चीजों से विचलित होने की जरूरत नहीं है. अपना लेखन कार्य उनके लिए जारी रखूंगा. उनका प्यार ही मेरे लिए सबसे अधिक बड़ा सम्मान है. आप लोगों को मेरे इस अपमान से आहत होने की जरूरत नहीं है क्योंकि अगर इसकी परवाह करोगे तो आप आप पढ़ नहीं पाओगे और मैं लिख नहीं पाऊंगा. मैं लिखने के साथ मजे लेता हूँ तुम पढ़ते हुए मजे लो.ऐसे सम्मान तो आते रहेंगे.
मेरे मूल ब्लोग हैं
http://dpkraj.blogspot.com
http://anantraj.blogspot.com
http://rajlekh.blogspot.com
http://deepakbapukahin.wordpress.com
http://deepkraj.blogspot.com
http://rajlekh.wordpress.com
http://deepakraj.wordpress.com
.
दीपक भारतदीप
लेखक एवं संपादक
Filed under: Deepak bharatdeep, hindi gyan, hindi kavita, hindi megzine, web bhasakar, web dunia, web duniya, web jagaran, web nai duniya, अभिव्यक्ति, व्यंग्य, समाज, हिंदी पत्रिका