कवि ब्लोगर आवेदन न करें
ब्लोगश्री के सम्मान के लिए
मांगे थे उन्होने आवेदन
आध्यात्म और साहित्य वर्ग के
ब्लोगर संपर्क न करें
किया विनम्र निवेदन
वजह बताई उन्होने
सारे फ्लॉप ब्लोगर इसी श्रेणी में घुस जायेंगे
आपस में ही एक दूसरे को पढेंगे और पढाएंगे
और श्रेणी के ब्लागर भी लिखते हैं
इस विषय पर
उनके लिए पाठक
पढ़ने के लिए नहीं मिल पायेंगे
कई कवि भी इसमें घुस आयेंगे
इस श्रेणी के ब्लोगर हमारे लिए
किसी विज्ञापन के मतलब के नहीं
समाज में भी उनकी पूछ नहीं
अन्य श्रेणियों के ब्लोगर
सम्मान पाते
भले ही कविता वह भी लिख जाते
हमारी तकनीकी कमेटी ने
ऐसा ही प्रस्तुत किया है प्रतिवेदन
नोट-यह एक काल्पनिक हास्य-व्यंग्य रचना है और इसका किसी घटना से कोई लेना देना नहीं है और अगर किसी से मेल खा जाये तो वही उसके लिए जिम्मेदार होगा
————————————–
नोट- पूर्व में प्रसारित एक अन्य रचना यहाँ प्रस्तुत है
————————————एक ब्लोगर ने दूसरे से कहा
”यार, तुम उम्मीद करते हो कि
कभी हमारे लिए भी पुरस्कार
घोषित किये जायेंगे’
दूसरे ने कहा
‘ख्याल तो अच्छा है पर
यह भी सोच लो
जब ऐसी संभावना बनी भी
तो अपुन तो बाहर हो जायेंगे
ढेर सारे छद्म ब्लोग आसमान से
जमीन पर उतर आयेंगे
औरों का तो छोडो
अपने ब्लोग के नाम भी हम भूल जायेंगे
और जो इनाम देने वाले होंगे
वह पहले अपने ब्लोगर मैदान में लायेंगे
पढ़ना-पढाना तो हो जायेगा दूर
अभी तो पुरस्कार की संभावना नहीं है
तब यह हाल है और अगर बनी भी तो
ब्लोगर एक दूसरे पर बरसते नजर आयेंगे
————————————————–
*इंटरनेट पर लिखने वाले
Filed under: Blogroll, Deepak bharatdeep, Hindi friends, Hindi hasya, Hindi poem, Hindi shayri, Hindi sher, Hindi writing, bharat, hasya kavita, hasya vyangy, hindi Personal, hindi blogging, hindi duniya, hindi kahani, hindi kavita, hindi megzine, web bhasakar, web dunia, web duniya, web jagaran, web nai duniya, कला, कविता, मनोरंजन, व्यंग्य, समाज, हास्य, हास्य कविता, हास्य-व्यंग्य, हिंदी पत्रिका